जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर रहा।
मुंबई, 29 मई घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर धारणा और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद फिसलकर 83.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.72 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
वहीं बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 227.75 अंक की गिरावट के साथ 74,942.70 अंक पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 65.57 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

