एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.19 (अस्थायी) पर बंद हुआ। लाल सागर मार्ग के माध्यम से तेल की आपूर्ति को लेकर जारी चिंताओं के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की खरीदारी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 दिसंबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.19 (अस्थायी) पर बंद हुआ। लाल सागर मार्ग के माध्यम से तेल की आपूर्ति को लेकर जारी चिंताओं के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की खरीदारी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजार के सकारात्मक रुख, प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की स्थिर कीमतों ने स्थानीय मुद्रा की गिरावट को सीमित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। दिन में उसने 83.09 से 83.22 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.13 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 77.95 डॉलर प्रति बैरल पर सपाट कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार खरीदारी के बाद सोमवार को 33.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).