एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.43 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.43 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.37 प्रति डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 83.34 के उच्चस्तर और 83.44 प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच घट-बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.43 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर शुक्रवार को तथा बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के कारण सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद रहे थे।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और घरेलू बाजारों में कमजोर रुख के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ सकता है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.96 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 110.64 अंक की गिरावट के साथ 73,903.91 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 522.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).