जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.05 प्रति डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.05 पर आ गया। विदेशी कोषों की निकासी और तेल की कीमतें बढ़ने का असर स्थानीस मुद्रा पर पड़ा।
मुंबई, 12 जनवरी रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.05 पर आ गया। विदेशी कोषों की निकासी और तेल की कीमतें बढ़ने का असर स्थानीस मुद्रा पर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.10 प्रति डॉलर पर आ गया। बाद में यह 83.05 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।
रुपया बृहस्पतिवार को 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.95 पर कारोबार कर रहा है।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 865.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

