जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.76 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और चीन के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.76 पर बंद हुआ।
मुंबई, 28 मई अमेरिका और चीन के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.76 पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार कारोबार के दौरान रुपया सीमित दायरे में रहा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी से जहां रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा वहीं अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने से यह लाभ जाता रहा।
यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 75.90 पर खुला लेकिन बाद में चीजें बेहतर हुई और अंत में यह डॉलर के मुकाबले बुधवार को बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 75.76 पर बंद हुआ।
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 75.71 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.
कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.69 और नीचे में 75.90 तक गया।
इधर, बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 437.12 अंक की तेजी के साथ 32,042.34 पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी 136 अंक की तेजी थी।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हांगकांग को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। अमेरिका ने चीन के हांगकांग पर नियंत्रण मजबूत करने को लेकर लाये गये विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर बैठक बुलायी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

