एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 (अस्थायी) बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका और चीन के मध्य तनाव बढ़ने को लेकर प्रतिभागी चिंतित हैं।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 पर बंद

मुंबई, 27 मई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 (अस्थायी) बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका और चीन के मध्य तनाव बढ़ने को लेकर प्रतिभागी चिंतित हैं।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार रुपया सीमित दायरे में रहा। कोरोना वायरस टीका आने की संभावना और व्यापार गतिविधियों में तेजी की उम्मीद से रुपया कुछ मजबूत हुआ। लेकिन अमेरिका-चीन क बीच तनाव बढ़ने से तेजी पर अंकुश लगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Agra: ताज नगरी में मरीजों के ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, वायरस का प्रसार धीमा पड़ा.

विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.72 पर खुला। बाद में कुछ मजबूत हुआ लेकिन अंत में यह मंगलवार के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.

रुपया मंगलवार को 75.66 पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75.57 और नीचे में 75.74 तक गया।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध (मुद्रा) प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह चीन के हांगकांग पर राष्ट्रीय सुरक्षा उपाय थोपने के खिलाफ हैं। कोरोना वायरस संकट से वैश्विक वृद्धि पर पहले से असर है। अब इन दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होने का और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).