जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर पांच पैसे के नुकसान के साथ 83.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, छह मई कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर पांच पैसे के नुकसान के साथ 83.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.43 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में यह 83.42 से 83.50 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद अंत में 83.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.45 पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर की मांग और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का दबाव स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.09 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत चढ़कर 83.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,391.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

