जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और निचले स्तर पर आयातकों की डॉलर मांग के बीच मंगलवार को रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और अंत में यह पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 28 मई स्थानीय शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और निचले स्तर पर आयातकों की डॉलर मांग के बीच मंगलवार को रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और अंत में यह पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा, जिससे रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख ने भारतीय मुद्रा की गिरावट को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में इसने 83.10 से 83.19 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.47 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 220.05 अंक गिरकर 75,170.45 पर और निफ्टी 44.30 अंक घटकर 22,888.15 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 541.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

