एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में चौतरफा बिकवाली से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में चौतरफा बिकवाली से रुपये में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर में सुधार तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारतीय रुपये में मामूली नकारात्मक रुझान रह सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.82 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 82.91 प्रति डॉलर के निचले स्तर और 82.82 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि घरेलू बाजारों में कमजोरी और एफआईआई द्वारा विस्तारित बिक्री पर चिंता के कारण रुपया नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी रुपये पर दबाव डाल सकती हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.99 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 906.07 अंक की गिरावट के साथ 72,761.89 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 73.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).