एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 23 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह 83.06 के उच्चस्तर और 83.17 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को 83.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजारों और विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से रुपये पर असर पड़ सकता है। हालांकि, सकारात्मक वैश्विक बाजार और कमजोर डॉलर निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दे सकते हैं। अमेरिका में ‘रिचमंड मैन्यूफैक्चरिंग इंडेक्स’ के आंकड़े जारी होने से पहले कारोबारी सतर्क रुख अपना सकते हैं।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.22 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.58 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,053.10 अंक की गिरावट के साथ 70,370.55 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 3,115.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).