एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 75.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख तथा आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया सात पैसे कमजोर होकर 75.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 75.03 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख तथा आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया सात पैसे कमजोर होकर 75.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) का दौर शुरू होने से पहले भारतीय रिजव्र बैंक के हस्तक्षेप के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मासांत की डॉलर मांग और विश्व की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने, एशियाई मुद्राओं में कमजोरी और जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने से रुपये में गिरावट आई।’’

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.02 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.90 से 75.05 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 75.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया 74.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.47 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 93.97 हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).