जरुरी जानकारी | रुपया 57 पैसे टूटकर 76.92 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के साथ अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 57 पैसे टूटकर 76.92 रुपये (अस्थायी आंकड़ा) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, छह मई कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के साथ अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 57 पैसे टूटकर 76.92 रुपये (अस्थायी आंकड़ा) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.61 के भाव पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 76.56 से 76.96 रुपये के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ।
कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 57 पैसे की गिरावट के साथ 76.92 के भाव पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया 76.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.31 प्रतिशत बढ़कर 113.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत घटकर 103.44 रह गया।
घरेलू शेयर बाजारों में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उन्होंने 2,074.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

