जरुरी जानकारी | रुपया 35 पैसे टूटकर 79.52 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 35 पैसे गिरकर 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े अनुमान से कहीं ऊंचे रहने की वजह से डॉलर में व्यापक तेजी के साथ रुपये पर दबाव रहा।
मुंबई, 14 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 35 पैसे गिरकर 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े अनुमान से कहीं ऊंचे रहने की वजह से डॉलर में व्यापक तेजी के साथ रुपये पर दबाव रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.58 पर खुला। दिन के कारोबार में रुपया 79.38 और 79.60 के दायरे में रहा। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट के साथ 79.52 पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 79.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत गिरकर 109.43 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत बढ़कर 93.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 224.11 अंक की गिरावट के साथ 60,346.97 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,956.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कहीं ऊंचे रहे हैं। ऐसे में डॉलर में व्यापक लाभ के बीच रुपया दबाव में रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

