एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 34 पैसे टूटकर 82.81 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 34 पैसे की गिरावट के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 34 पैसे टूटकर 82.81 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 31 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 34 पैसे की गिरावट के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.35 पर खुला और बाद में इसने 82.32 के उच्च स्तर और 82.80 के निचले स्तर को भी छुआ।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 34 पैसे की गिरावट के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 111.05 पर था।

इधर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 786.74 अंक बढ़कर 60,746.59 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.93 प्रतिशत घटकर 94.88 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).