एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच रुपया नए साल के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक जनवरी घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच रुपया नए साल के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का समर्थन वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से प्रभावित हुआ, जिससे रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 83.19 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया शुरुआती कारोबार में 83.15 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर भी पहुंचा।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.33 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).