जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.13 पर आ गया।
मुंबई, 19 दिसंबर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.13 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि अमेरिकी मुद्रा के मामूली रूप से कमजोर होने और शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। इसके बाद 83.13 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.17 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 11,507.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

