एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 75.58 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रूझान के कारण रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की गिरावट के साथ 75.58 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 75.58 पर

मुंबई, छह अप्रैल विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रूझान के कारण रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की गिरावट के साथ 75.58 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आसमान छूती मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में वृद्धि के अनुमानों के कारण डॉलर सूचकांक में तेजी रही जो रुपये की दिशा तक करने वाला एक प्रमुख कारक है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.50 पर खुला। फिर यह और गिरावट के साथ 75.58 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की तेजी के साथ 75.29 पर बंद हुआ था।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत बढ़कर 106.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 99.59 पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).