जरुरी जानकारी | कोविड के नये स्वरूप को लेकर चिंता के बीच रुपया 23 पैसे टूटकर 75.12 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर निवेशकों द्वारा सतर्कता का रुख अख्तियार करने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 75.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 नवंबर कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर निवेशकों द्वारा सतर्कता का रुख अख्तियार करने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 75.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.84 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.82 रुपये और निम्नतम स्तर 75.16 रुपये पर गया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 75.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ करीब एक माह के निचले स्तर 74.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यूरोप में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों और दक्षिण अफ्रीका में नये स्वरूप के सामने आने के बीच निवेशकों में लॉकडाउन को लेकर चिंता फिर उभरने लगी है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 153.43 अंक की तेजी के साथ 57,260.58 अंक पर बंद हुआ।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 96.19 पर आ गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.29 प्रतिशत बढ़कर 75.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

