एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 83.09 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के 83.09 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 83.09 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 16 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के 83.09 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू मुद्रा की धरणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.92 से 83.09 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 83.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये में यह लगातार नौंवे दिन की तेजी थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई। ‘‘कच्चेते ल कीमतों में आई तेजी से भी रुपये पर भारी दबाव रहा। हालांकि, अनुकूल वृहद आर्थिक आंकड़ों ने रुपये की भारी गिरावट पर अंकुश लगा दिया।’’

इस बीच, लाल सागर मार्ग के माध्यम से वैश्विक व्यापार में व्यवधान पर चिंता के बीच सुरक्षित-संरक्षित मांग के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई।

चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के कारण रुपये के थोड़ा नकारात्मक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.95 पर रहा।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 199.17 अंक की गिरावट के साथ 73,128.77 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,085.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).