एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे टूटकर 79.96 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 22 पैसे की गिरावट के साथ 79.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे टूटकर 79.96 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 22 पैसे की गिरावट के साथ 79.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की आगे की दिशा के संबंध में निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार है। इसके अलावा जोखिम से बचने के रवैये तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी रुपया प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.81 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 79.79 से 80.01 रुपये के दायरे में रहा।

अंत में यह 22 पैसे की गिरावट के साथ 79.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी आई। रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ने से निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा कमजोर हुई।’’

परमार ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) द्वारा ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैनिकों की ‘‘आंशिक लामबंदी’’ की घोषणा के बाद बाजार सहभागियों में आशंकायें व्याप्त थीं।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 110.55 पर पहुंच गया।

वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.76 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 262.96 अंक की गिरावट के साथ 59,456.78 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).