एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 20 पैसे टूटकर 79.84 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 79.84 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 20 पैसे टूटकर 79.84 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 79.84 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.75 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.73 से 79.84 के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता 79.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.64 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा सामने आने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी देखी गई।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 107.67 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत घटकर 95.60 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 651.85 अंक के नुकसान के साथ 59,646.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,706 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).