जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.13 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.13 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, पांच नवंबर विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.13 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सभी की निगाहें अमेरिका पर टिकी हैं जहां अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे हैं। बाजार आने वाले दिनों में संभावित उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हैं, खासकर फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के मद्देनजर।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.13 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.11 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.91 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,329.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

