जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, एक अक्टूबर अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.81 जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.79 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़त के साथ 100.54 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,791.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

