जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की गिरावट के साथ 85.15 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की गिरावट के साथ 85.15 प्रति डॉलर पर आ गया। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।
मुंबई, 30 अप्रैल रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की गिरावट के साथ 85.15 प्रति डॉलर पर आ गया। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।
हालांकि, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों ने घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.15 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.96 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.34 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 165.90 अंक की बढ़त के साथ 80,454.28 अंक पर जबकि निफ्टी 51.30 अंक चढ़कर 24,387.25 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,385.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

