एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे टूटकर 79.71 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 19 पैसे टूटकर 79.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे टूटकर 79.71 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 19 पैसे टूटकर 79.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.53 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 79.44 और 79.73 के दायरे में घूमने के बाद अंत में 19 पैसे की गिरावट के साथ 79.71 पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 79.52 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 109.56 रह गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘तेल कंपनियों की डॉलर की मजबूत मांग के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर हुआ।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.96 प्रतिशत घटकर 93.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 412.96 अंक की गिरावट के साथ 59,934.01 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,397.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).