जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 16 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव के बीच घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से रुपया और कमजोर हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार सत्र के अंत में यह 83.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 83.44 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.23 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268.00 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

