Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 74.19 पर पहुंचा
घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 74.19 पर पहुंच गया.
मुंबई, 29 सितंबर : घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 74.19 पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.18 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में गिरकर 74.19 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट को दर्शाता है. रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.06 पर बंद हुआ था.
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 93.71 पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 307.88 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,359.72 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 83.10 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,665.50 पर पहुंच गया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 12 वर्षीय लड़के की मौत
वहीं विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1957.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.32 प्रतिशत गिरकर 78.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

