जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर आ गया।
मुंबई, दो जनवरी घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी और डॉलर की मांग ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.32 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.53 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

