जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे टूटकर 75.88 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की सतत धन निकासी से धारणा प्रभावित होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 75.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 14 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की सतत धन निकासी से धारणा प्रभावित होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 75.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.94 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.83 रुपये और नीचे में 75.95 रुपये तक जाने के बाद अंत में 10 पैसे की हानि दर्शाता 75.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ 75.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.30 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.33 अंक की गिरावट के साथ 58,117.09 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 2,743.90 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

