एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 जून रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बाजार में अनिश्चितता कम हुई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने स्थानीय इकाई पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.48 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.40 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.18 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ सेंसेक्स पहली बार 77,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,391.02 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).