जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 83.95 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 83.95 पर आ गया।
मुंबई, 27 अगस्त कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 83.95 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण माहौल और यूक्रेन पर रूस के हमलों से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखा गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.91 पर खुला और फिर गिरकर 83.95 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 83.87 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 100.89 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 483.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

