एजेंसी न्यूज

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.24 पर

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 82.24 पर आ गया.

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.24 पर
(Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 15 मई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 82.24 पर आ गया.

विदेशी मुद्रा` कारोबारियों ने कहा कि एक ओर अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और दूसरी ओर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: रुपया 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.05 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.22 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.24 पर आ गया.

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था. इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 102.66 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 प्रतिशत बढ़कर 73.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).