एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी कोषों की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 पर

मुंबई, 20 अक्टूबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी कोषों की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजार में गिरावट और मजबूत डॉलर का असर भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.20 पर पहुंच गया। इसके बाद 83.18 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से पांच पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.28 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,093.47 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).