एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 38 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 87.33 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया भर में शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के जारी रहने और विदेशी कोषों के निरंतर निकासी के बीच कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 38 पैसे की गिरावट के साथ 87.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 38 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 87.33 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 मार्च दुनिया भर में शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के जारी रहने और विदेशी कोषों के निरंतर निकासी के बीच कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 38 पैसे की गिरावट के साथ 87.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा रुपये का समर्थन करने में विफल रही क्योंकि स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाली से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और तीव्र अस्थिरता के बीच दिन के निचले स्तर 87.36 प्रति डॉलर को छू गया। कारोबार के दौरान 87.16 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में यह 87.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 38 पैसे की गिरावट है।

इससे पहले पांच फरवरी को डॉलर के मुकाबले रुपये में 39 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।

शुक्रवार को रुपया 17 पैसे बढ़कर 86.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 103.65 पर रहा।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 70.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक फिसलकर 74,115.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 92.20 अंक घटकर 22,460.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).