जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे टूटकर 77.55 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट के साथ 77.55 पर आ गया।
मुंबई, 12 मई घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट के साथ 77.55 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की बिकवाली निरंतर जारी रहने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी रुपये को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बेहद निचले स्तर 77.52 पर खुला, और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 77.55 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट दर्शाता है। शुरुआती सौदों में रुपया 77.50 से 77.57 के बीच कारोबार कर रहा था।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.25 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.95 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.11 प्रतिशत घटकर 106.32 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,609.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

