एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे टूटकर 82.09 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार

मुंबई, छह दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे टूटकर 82.09 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.94 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। उसके बाद यह और टूटकर 24 पैसे के नुकसान के साथ 82.09 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 52 पैसे के नुकसान के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 105.22 पर आ गया।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.94 प्रतिशत चढ़कर 83.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).