एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 74.36 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 74.36 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 74.36 पर पहुंचा

मुंबई, 30 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 74.36 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 74.28 पर खुला, तथा शुरुआती कारोबार में और गिरकर 74.36 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.14 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 94.29 पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,896.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 49.18 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,364.09 पर कारोबार कर रहा था। व्यापक एनएसई निफ्टी 20.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,690.45 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत गिरकर 78.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).