जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 73.58 के स्तर पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 73.58 (अनंतिम) के स्तर पर आ गया।
मुंबई, 22 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 73.58 (अनंतिम) के स्तर पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 73.50 पर कमजोर रुख के साथ खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में 73.58 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 73.38 के स्तर पर बंद हुआ था।
दिन के कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.38 के ऊपरी स्तर और 73.64 के निचले स्तर को देखा।
यह भी पढ़े | Farm Bills Row: किसान बिल बवाल पर बोले पी चिदंबरम, किसानों को एक नहीं बल्कि कई हजार मार्केट चाहिए.
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 93.61 पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 539.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 41.71 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

