जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे गिरकर 82.92 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 82.92 पर आ गया।
मुंबई, पांच मार्च अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 82.92 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को राहत मिली। दूसरी ओर शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये को लेकर धारणा कमजोर हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.92 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा गिरकर 82.90 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 103.81 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत गिरकर 82.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

