एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 75.08 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 75.08 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 25 अक्टूबर विदेशों में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 75.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 रुपये पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.97 से 75.10 रुपये के दायरे में रहा। अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले यह 18 पैसे के नुकसान से 75.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 74.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.76 हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).