जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.87 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकलावी और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के चलते रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 73.87 के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 28 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकलावी और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के चलते रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 73.87 के स्तर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया सकारात्मक रुख के साथ 73.70 के स्तर पर खुला, लेकिन जल्द ही उसके अपनी बढ़त खो दी और कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.87 के स्तर पर बंद हुआ, जो उसके पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.
उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू मु्द्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.64 के ऊपरी स्तर और 73.93 के निचले स्तर को देखा।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी में कोई नया राजकोषीय प्रोत्साहन नहीं घोषित होने और कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण बाजार की धारणा कमजोर हुई, साथ ही निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर : पुलिस.
इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत बढ़कर 93.31 के स्तर पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 3,514.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 3.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

