एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर

मुंबई, 15 मार्च मजबूत अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.96 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कोष की निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.96 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत चढ़कर 103.43 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत गिरकर 85.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,356.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).