एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे गिरकर 82.40 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया सोमवार को शुरुआती बड़ी गिरावट से कुछ हद तक उबरते हुए 10 पैसे टूटकर 82.40 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों के जोखिम लेने से बचने के बीच रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे गिरकर 82.40 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई, 10 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया सोमवार को शुरुआती बड़ी गिरावट से कुछ हद तक उबरते हुए 10 पैसे टूटकर 82.40 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों के जोखिम लेने से बचने के बीच रुपये में गिरावट आई।

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और डॉलर सूचकांक में मजबूती से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.69 के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया बड़ी गिरावट से कुछ हद तक उबरते हुए पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 82.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले, शुक्रवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट लेकर 82.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और कंपनियों के पूंजी प्रवाह से रुपया शुरुआत में बड़ी गिरावट से उबरा। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में लगातार मजबूती से रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।’’

इस बीच, दुनिया की प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत चढ़कर 113.05 पर पहुंच गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स 200.18 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 57,991.11 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 73.65 अंक की गिरावट के साथ 17,241.00 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 2,250.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).