जरुरी जानकारी | रुपये में तीन दिन की गिरावट थमी, 14 पैसे की तेजी के साथ 74.44 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद अन्य क्षेत्रीय मुद्राओं की तेजी के अनुरूप विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 74.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 19 जनवरी रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद अन्य क्षेत्रीय मुद्राओं की तेजी के अनुरूप विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 74.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.70 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। कारोबार के दौरान रुपये की हानि लुप्त हो गई और यह 74.32 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ 74.44 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ दो सप्ताह के निम्न स्तर 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 95.62 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.33 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 656.04 अंक की गिरावट के साथ 60,098.82 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,254.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

