जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी फेरबदल के 82.06 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये की आरंभिक हानि कम हो गयी और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी फेरबदल के 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 10 मार्च विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये की आरंभिक हानि कम हो गयी और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी फेरबदल के 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में बिना किसी फेरबदल के 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.99 के उच्च स्तर और 82.14 के निचले स्तर को छुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 105.22 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत घटकर 81.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
कमजोर अमेरिकी बाजारों और निराशाजनक साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के कारण डॉलर तीन महीने के उच्च स्तर से फिसल गया।
शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के दबाव के कारण रुपये में एक नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ करोबार होगा। हालांकि, कमजोर डॉलर, अमेरिकी बांड आय के घटने तथा कच्चे तेल कीमतों में कमी से इस गिरावट पर अंकुश लग सकता है।’’
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 671.15 अंक की गिरावट के साथ 59,135.13 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,061.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

