एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन दिनों की गिरावट थमी, यह 19 पैसे मजबूत होकर 74.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट बृस्पतिवार को थम गई। कच्चे तेल की कीमत में कमी तथा वैश्विक बाजार में डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन दिनों की गिरावट थमी, यह 19 पैसे मजबूत होकर 74.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, सात अक्टूबर रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट बृस्पतिवार को थम गई। कच्चे तेल की कीमत में कमी तथा वैश्विक बाजार में डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में लाभ दर्ज होने तथा जोखिम वाली परिसंपत्तियों में सुधार के कारण रुपये में पांच महीने के निम्नतम स्तर से सुधार हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.77 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.70 के उच्च स्तर और 74.93 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 74.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया छह महीनों में पहली बार 54 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74.98 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘लगातार तीन दिनों तक गिरने और पांच महीने से अधिक के निचले स्तर को छूने के बाद भारतीय रुपये में तेजी आई। कच्चे तेल के दाम में कमी एवं डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली तथा जोखिम वाली आस्तियों में सुधार के कारण रुपये को 75 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से वापस लौटने में समर्थन मिला।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 94.20 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 1.07 प्रतिशत घटकर 80.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 488.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,677.83 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).