जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों से पहले रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ 72.86 के स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई, 27 जनवरी अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों से पहले रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ 72.86 के स्तर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.91 पर खुली और बढ़त दर्ज करते हुए 72.86 के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे की वृद्धि दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.94 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों से पहले रुपये में डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था और बाजार को भी अमेरिका के प्रोत्साहन पैकेज के मोर्चे पर प्रगति का इंतजार है।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 90.23 पर आ गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को विदेशी मुद्रा और शेयर बाजार बंद थे।
इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत बढ़कर 56.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

