एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.63 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.63 प्रति डॉलर पर

मुंबई, तीन जून स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी मुद्रा बाजार से निरंतर विदेशी कोषों की धन निकासी तथा बढ़ते व्यापार घाटे के कारण रुपया नीचे आया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 77.47 पर खुला। दिन के कारोबार में नीचे में 77.66 और ऊंचे में 77.47 तक गया। अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 77.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण रुपये का आरंभिक लाभ कायम नहीं रह पाया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और व्यापार घाटा बढ़ने के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 101.79 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 48.88 अंक की गिरावट के साथ 55,769.23 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत घटकर 117.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 451.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).