एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 76.18 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट दर्शाता 76.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 76.18 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट दर्शाता 76.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.15 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76.26 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक चला गया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 76.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.42 पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मंगलवार को जारी किया गया जो दर्शाता है कि मार्च में अमेरिका में मुद्रास्फीति चार दशक के उच्चतम स्तर 8.50 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है।

वहीं, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 237.44 अंक घटकर 58,338.93 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.46 प्रतिशत बढ़कर 105.12 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 3,128.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2022 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).