एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 74.14 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बढ़ती बांड आय के बीच वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा मासांत की डॉलर मांग बढ़ने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट आई है।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 74.14 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 29 सितंबर बढ़ती बांड आय के बीच वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा मासांत की डॉलर मांग बढ़ने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट आई है।

एक समय रुपया 74.26 के दिन के निम्नतम स्तर तक नीचे चला गया था जो 26 अगस्त के बाद से नहीं देखा गया था। लेकिन रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण इस गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

बुधवार तक के चार कारोबारी सत्रों में रुपये में 50 पैसे या 0.68 प्रतिशत की गिरावट आई है क्योंकि साल के अंत से पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद में कमी करने की आशंका से अमेरिकी बांड प्रतिफल कुछ मजबूत हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 74.08 के दिन के उच्चतम स्तर और 74.26 के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 74.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के डिरेवेटिव्स खंड के प्रमु राज दीपक सिंह ने कहा, ‘‘मजबूत डॉलर और सुस्त घरेलू बाजारों के बीच भारतीय रुपये में गिरावट आई। अमेरिकी ट्रेजरी आय में बढ़ोतरी होने के कारण डॉलर में मजबूती आई।’’

जिंस कीमतों में उछाल ने अल्प समय के लिए मुद्रास्फीति दबाव चिंताओं को बढ़ा दिया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के मुताबिक डॉलर की व्यापक मांग और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये में गिरावट आई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.82 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 254.33 अंक की गिरावट दर्शाता 59,413.27 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,957.70 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).